JEE Main Pattern 2025: इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अहम् खबर है। आपको बता दे कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के परीक्षा पैटर्न में कुछ ख़ास बदलाव किए हैं।
अब से सेक्शन B के तहत छात्रों को प्रश्नों के चयन का विकल्प नहीं मिलेगा, जो पहले COVID-19 महामारी के दौरान दिया गया था। 2021 से पहले का पुराना पैटर्न फिर से लागू कर दिया गया है, जिससे छात्रों को सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य होगा।
JEE Main 2025 Exam पैटर्न में क्या बदलाव हुए हैं?
NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, JEE Main 2025 में परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। 2021 में COVID-19 के कारण छात्रों को राहत देते हुए सेक्शन B में 10 में से 5 सवाल चुनने का विकल्प दिया गया था। यह बदलाव अब हटा दिया गया है।
अब, सेक्शन B में प्रति विषय केवल 5 संख्यात्मक प्रश्न होंगे, जिनमें से सभी के उत्तर छात्रों को देना अनिवार्य होगा।
यह बदलाव 2025 के जेईई मेन सेशन में लागू होगा और 2021 से पहले इस्तेमाल किए गए पैटर्न की ओर वापसी होगी।
JEE Main 2025: नया परीक्षा पैटर्न
NTA द्वारा घोषित नए परीक्षा पैटर्न के तहत:
परीक्षा में तीन मुख्य विषय होंगे: भौतिकी, रसायन विज्ञान, और गणित।
परीक्षा का समय 3 घंटे होगा।
कुल 90 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न होंगे।
सेक्शन A में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
सेक्शन B में 10 संख्यात्मक प्रश्न होंगे, जिनमें से अब सभी 5 प्रश्न अनिवार्य होंगे।
प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
कुल परीक्षा 300 अंकों की होगी।
विषय | सेक्शन A (MCQs) | सेक्शन B (संख्यात्मक प्रश्न) | कुल प्रश्न |
---|---|---|---|
भौतिकी | 20 | 5 | 25 |
रसायन विज्ञान | 20 | 5 | 25 |
गणित | 20 | 5 | 25 |
JEE Main Pattern 2025: रजिस्ट्रेशन की तारीखें और अन्य जानकारी
JEE Main 2025 की परीक्षा को दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहले सेशन के लिए NTA जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन की तिथियां भी घोषित होंगी।
JEE Main के दो पेपर होते हैं:
पेपर 1: बीटेक एडमिशन के लिए।
पेपर 2: बी आर्क/बी प्लानिंग के लिए।
उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे अधिक जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
JEE Main Pattern 2025: परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
परीक्षा पैटर्न को समझें: नए पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करें। सभी प्रश्नों को हल करने की आदत डालें, क्योंकि अब सेक्शन B में कोई विकल्प नहीं मिलेगा।
टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें: 90 प्रश्नों को हल करने के लिए समय का प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा।
पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने पैटर्न पर आधारित प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको न केवल पैटर्न समझने में मदद मिलेगी, बल्कि आपकी गति और सटीकता भी बढ़ेगी।
प्रैक्टिस सेट्स: जितने ज्यादा हो सकें उतने प्रैक्टिस सेट्स हल करें और सभी विषयों पर ध्यान दें।
JEE Main 2025 की परीक्षा में बदलाव छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही तैयारी से इसे आसानी से पार किया जा सकता है।
प्लीज हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें - Facebook
Post a Comment