Hollywood News | Oct 14, 2025 | Katy Perry and Justin Trudeau Relationship: केटी और जस्टिन का रोमांस हुआ पब्लिक! यॉट पर किसिंग सीन से मचा सोशल मीडिया पर हंगामा! पॉप स्टार केटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों को हाल ही में कैलिफोर्निया के तट पर पेरी की यॉट पर रोमांटिक मूड में देखा गया। जहां एक तरफ फैन्स हैरान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर आलोचना का दौर जारी है।
Katy Perry and Justin Trudeau Relationship: किसिंग सीन से मचा सोशल मीडिया पर हंगामा
हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर केटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के रिश्ते की खबरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। दोनों को हाल ही में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा तट पर पेरी की यॉट पर रोमांटिक अंदाज़ में एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते देखा गया।
Justin Trudeau and Katy Perry officially dating in California. He fought so hard for Canada, this POS left.
— SweetMarie (@Oceanbreeze473) October 12, 2025
To all of you who voted the liberals in, how ya feeling now? He doesn’t give a sh*t about Canada. pic.twitter.com/ubEVC5mxEm
जुलाई में पहली बार इन दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब इन्हें मॉन्ट्रियल में डिनर करते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि ट्रूडो, जिन्होंने अपनी पत्नी सोफी से 2023 में 20 साल पुराने रिश्ते के बाद अलगाव किया था, अब पूरी तरह सिंगल हैं। वहीं पेरी भी इसी साल अपने पति ऑरलैंडो ब्लूम से अलग हुई थीं। हालांकि दोनों ही अब सिंगल हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर अपनी राय दी — कुछ ने इसे “नई शुरुआत” कहा तो कुछ ने ट्रूडो की निंदा की।
Katy Perry and Justin Trudeau का जोशीला चुंबन
The Daily Mail द्वारा जारी तस्वीरों में पेरी ब्लैक स्विमसूट में नजर आईं, जबकि ट्रूडो बिना शर्ट के दिखाई दिए। पेरी ने उन्हें गले लगाया और दोनों के बीच एक जोशीला किस कैद हुआ।तस्वीरों में ट्रूडो के लेफ्ट आर्म पर बने टैटू से उनकी पहचान पक्की हो गई। यह टैटू “प्लैनेट अर्थ” और “हैडा रेवेन” का मिश्रण है, जो उन्होंने अपने 23वें और 40वें जन्मदिन पर बनवाया था। दोनों ने अपने रिश्ते पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इंटरनेट पर इनके प्यार की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही।
देश-दुनिया की ट्रेंडिंग न्यूज़ और वायरल स्टोरीज के लिए Freaky Funtoosh का फेसबुक पेज फॉलो करें |
Katy Perry के बारे में अधिक जानकारी आप Wikipedia से भी ले सकते है|
Harry Potter Movie: 8 Parts की जादुई दुनिया, जिसने 581 अरब से ज्यादा की कमाई की!
Post a Comment