Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, गौहर खान की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा!

 Television News | Sept 27, 2025 | Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, गौहर खान की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा! Bigg Boss 19 के Weekend Ka Vaar एपिसोड में धमाल मचने वाला है! सलमान खान ने अमाल मलिक की अभद्र भाषा और परिवारों पर व्यक्तिगत हमलों के लिए जमकर क्लास लगाई। अमाल भावुक होकर अपनी गलती मानते दिखे। वहीं, गौहर खान शो में एंट्री लेकर देवर आवेज दरबार और अमाल को रियलिटी चेक देती नजर आएंगी। जानिए कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड।

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Salman khan, amaal malik and gauhar khan

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का गुस्सा फूटा

Weekend Ka Vaar एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई। खासकर अमाल मलिक पर वह गुस्सा हुए। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान परिवारों पर हमला करना और गालियां देना उनकी इमेज को खराब कर रहा है। सलमान बोले—“आप यहां अपनी इमेज सुधारने आए थे, लेकिन उल्टा उसे बिगाड़ रहे हैं।”

अमाल को मिली कड़ी नसीहत

सलमान ने अमाल की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि वह बेहद टैलेंटेड हैं, लेकिन अपनी क्षमता को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने समझाया कि शो जीतने से ज्यादा जरूरी है एक अच्छा इंसान बनकर बाहर आना। इन बातों से अमाल भावुक और शर्मिंदा हो गए।

गौहर खान की धांसू एंट्री

Weekend Ka Vaar एपिसोड में गौहर खान की एंट्री भी होगी। उन्होंने अपने देवर आवेज दरबार को रियलिटी चेक दिया और अमाल को भी जमकर फटकार लगाई। गौहर ने कहा—“अमाल, आपका कैरेक्टर गेम में दोगला नजर आ रहा है। आप किसी के नहीं हो।”

कमेंट्री टास्क के बाद अशनूर कौर, आवेज दरबार, प्रनित मोर, मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और नीलम गिरी नॉमिनेट हुए हैं।


देश-दुनिया की ट्रेंडिंग न्यूज़ और वायरल स्टोरीज के लिए Freaky Funtoosh का फेसबुक पेज फॉलो करें |

BB 19 के बारे में अधिक जानकारी आप Wikipedia से भी ले सकते है|  

BB 19 Weekend Ka Vaar: क्या गौरव खन्ना का होगा एविक्शन? इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कौन जाएगा बाहर?

Post a Comment

Previous Post Next Post