Top 5 Places For Winter Honeymoon: सर्दियों में हनीमून मनाने के लिए प्रसिद्द है, राजस्थान के ये स्थान

Top 5 Places For Winter Honeymoon: राजस्थान की शाही ठाठ और ऐतिहासिक इमारतें सर्दियों में घूमने का सबसे बढ़िया अनुभव देती हैं। चाहे आप रोमांचक सफारी का आनंद लेना चाहें या रेगिस्तान की शांति में खो जाना, Winter Season Travel के दौरान राजस्थान की ये जगहें आपके ट्रैवल डायरी का हिस्सा बन सकती हैं।

Top 5 Places For Winter Honeymoon: यहाँ हनीमून का मजा 2 गुना हो जाता है

सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है, खासकर जब बात राजस्थान की हो। Winter Season Travel के लिए राजस्थान की कई जगहें बेस्ट मानी जाती हैं, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर, शाही ठाठ, और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती हैं। यहां पर घूमना न सिर्फ आपको ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराएगा, बल्कि एक शानदार अनुभव भी देगा। राजस्थान वैसे तो गर्मियों में घूमने के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सर्दियों में इसकी ब्यूटी देखते ही बनती है। आइए जानते हैं राजस्थान की उन बेहतरीन जगहों के बारे में, जो Winter Season Travel के लिए परफेक्ट हैं।

माउंट आबू: सर्दियों में राजस्थान की सबसे सुहानी जगह


अगर आप सर्दियों में राजस्थान का मजा लेना चाहते हैं, तो Mount Abu जरूर जाएं। यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो सर्दियों के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। पहाड़ों की हरियाली और ठंडी हवाएं इसे कपल्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं। माउंट आबू में नक्की झील और गुरु शिखर जैसी जगहें पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। Winter Season Travel के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना एक यादगार अनुभव हो सकता है।

उदयपुर: झीलों की नगरी का शाही अनुभव


राजस्थान के उदयपुर को City of Lakes के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरत झीलें और महल बेहद आकर्षक लगते हैं। पिछोली झील, फतेह सागर झील और स्वरूप सागर झील का नजारा सर्दियों में और भी मनमोहक हो जाता है। Winter Season Travel के लिए उदयपुर एक बेस्ट जगह है, जहां आप अपनी ट्रिप को रॉयल टच दे सकते हैं। इसके साथ ही सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ फोर्ट जैसे ऐतिहासिक स्थल भी सर्दियों के मौसम में घूमने लायक होते हैं।

रणथंभौर वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचक: Top 5 Places For Winter Honeymoon

अगर आप Winter Season Travel के दौरान एडवेंचर और रोमांच का मजा लेना चाहते हैं, तो Ranthambore National Park जरूर जाएं। अक्टूबर से मार्च के बीच यह जगह बाघों के दीदार के लिए बेस्ट मानी जाती है। ठंड के मौसम में यहां का तापमान सुहावना रहता है और वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। यहां की सफारी आपको जंगल की गहराइयों में ले जाएगी, जहां आप बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देख सकते हैं।

जैसलमेर: रेगिस्तान की खूबसूरती का मजा


Jaisalmer, जिसे गोल्डन सिटी भी कहा जाता है, सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां के रेतीले मैदान और खूबसूरत किले सर्दियों में और भी अद्भुत लगते हैं। जैसलमेर में रेगिस्तान सफारी, कैम्पिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। Winter Season Travel के दौरान जैसलमेर की रातें बोन फायर के साथ और भी खास बन जाती हैं।

भरतपुर: बर्ड वॉचिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

सर्दियों में बर्ड वॉचिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो Bharatpur का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाएं। यह जगह नवंबर से फरवरी के बीच पक्षियों की कई प्रजातियों का घर बन जाती है। यहां पर आप सुंदर पक्षियों के अलावा भरतपुर पैलेस, लोहागढ़ किला और डीग जैसे ऐतिहासिक स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। Winter Season Travel के लिए भरतपुर एक शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह है, जहां की यात्रा यादगार बन जाएगी।

प्लीज हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें - Facebook

Post a Comment

Previous Post Next Post