SOPHOS साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने चेतावनी दी है कि एक और नया साइबर स्कैम सामने आया है। उनका दावा है कि ग्राहकों को कुछ विशिष्ट लिंक्स या एडवेयर पर क्लिक करने पर मजबूर किया जा रहा है।
आखिर क्या है ये पूरा मामला?
रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर अपराधी इंटरनेट यूजर्स को ठगने के लिए एक नया तरीका अपना रहे हैं। SOPHOS ने कहा कि अगर लोग Google पर पूछते हैं कि "Are Bengal Cats Legal in Australia?"साइबर हमले का खतरा हो सकता है जब वे कुछ विशिष्ट शब्दों को सर्च करते हैं। जब आप पहली सर्च रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपकी निजी जानकारी, जैसे बैंक डिटेल्स, ऑनलाइन लीक होने लगती है, और आप कंप्यूटर का नियंत्रण भी खो सकते हैं।
SOPHOS के अनुसार, स्कैमर्स लोगों को इन खतरनाक लिंक्स पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, क्योंकि वे गूगल पर वेध सर्च का फायदा उठाते हैं। खासतौर पर, ऑस्ट्रेलिया जैसे शब्दों को सर्च करने वाले अधिक निशाने पर हैं।
SOPHOS की अहम् सलाह
SOPHOS ने कहा कि इस तरह की खोज करने वालों को तुरंत अपने सभी पासवर्ड बदलने चाहिए। यदि आपको किसी लिंक पर संदेह है, तो उस पर क्लिक करने से बचें और सर्च परिणाम पर बिना सोचे-समझे क्लिक करने से बचें।
Post a Comment