Political News | September 30 | Bihar Voter List 2025: 48 लाख नाम कटे, अब 7.41 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार! बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट 2025 ने राज्य की राजनीति में नई हलचल मचा दी है।
अब कुल 7.41 करोड़ मतदाता ही नई सरकार चुनने का अधिकार रखेंगे। हर पात्र नागरिक के लिए यह ज़रूरी है कि वह अपनी जानकारी ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर ले, ताकि चुनाव के दिन किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
Bihar Voter List 2025: बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। यह सूची आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बेहद अहम है। नई सूची में जहाँ ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में 17.86 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, वहीं 24 जून 2025 की सूची से 47.77 लाख नाम हटा दिए गए हैं।
The Election Commission of India has published the final electoral roll of Bihar after the Special Intensive Revision (SIR). A total of 7.42 crore voters are in the final list. pic.twitter.com/AtSdBVwbMx
— ANI (@ANI) September 30, 2025
मतदाता सूची का आँकड़ा
- 24 जून 2025 को कुल मतदाता: 7.89 करोड़
- ड्राफ्ट सूची में हटाए गए मतदाता: 65 लाख
- अयोग्य मतदाता हटाए गए: 4 लाख
- ड्राफ्ट सूची में बचे मतदाता: 7.24 करोड़
- फॉर्म-6 से जुड़े योग्य मतदाता: 21 लाख
- 30 सितंबर 2025 की अंतिम सूची में कुल मतदाता: 7.41 करोड़
- चुनाव की संभावित तिथियां
- चुनाव आयोग 4–5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।
- चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना।
- पहला चरण संभवतः छठ पूजा के बाद (अक्टूबर अंत या नवंबर पहला हफ्ता) होगा।
- वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
बिहार मतदाताओं की परेशानी
कई जगहों पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग बूथों पर बाँट दिया गया है, जिससे लोग परेशान हैं।
वोटर लिस्ट कैसे देखें और डाउनलोड करें?
- आधिकारिक पोर्टल (ceoelection.bihar.gov.in) से: वेबसाइट खोलें।
- "मतदाता सूची (Electoral Roll) 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- जिला, विधानसभा और बूथ चुनें।
- कैप्चा डालकर "Download Selected PDF" पर क्लिक करें।
- आपकी नई वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड हो जाएगी।
- राष्ट्रीय पोर्टल (voters.eci.gov.in / electoralsearch.eci.gov.in) से:
- "Search in Electoral Roll" विकल्प चुनें।
- नाम/जिला/विधानसभा से या सीधे EPIC नंबर से सर्च करें।
- पूरी मतदाता जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
- "Download Electoral Roll" पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड करें।
मोबाइल ऐप से डाउनलोड करें
- Voter Helpline App या NVSP App गूगल प्ले/एप्पल स्टोर से डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर/ईमेल/EPIC से लॉगिन करें।
- राज्य: बिहार चुनें → "Search in Voter List" पर क्लिक करें।
- सीधे ऐप से वोटर लिस्ट PDF देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट्स
- CEO Bihar: ceoelection.bihar.gov.in
- ECI NVSP पोर्टल: voters.eci.gov.in
- ECI सर्च पोर्टल: electoralsearch.eci.gov.in
- Voter Helpline ऐप (Google Play / Apple Store)
- NVSP ऐप (Google Play / Apple Store)
फिजिकल कॉपी भी जारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO Bihar) ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची की फिजिकल कॉपी सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम को दी गई है। साथ ही यह लिस्ट सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विवाद और कानूनी स्थिति
SIR प्रक्रिया की वैधता को लेकर मामला फिलहाल अनिश्चित है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि— अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो पूरी प्रक्रिया रद्द की जा सकती है। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 अक्टूबर 2025 को होगी।
Vote For Modi: शादी के कार्ड पर मोदी को वोट की अपील, कोर्ट ने रोक लगाई
देश-दुनिया की ट्रेंडिंग न्यूज़ और वायरल स्टोरीज के लिए Freaky Funtoosh का फेसबुक पेज फॉलो करें |
Bihar Voter List 2025 के बारे में अधिक जानकारी आप Wikipedia से भी ले सकते है|
Post a Comment