Sanjay Chakraborty Rape Case: कोलकाता पुलिस ने प्रसिद्ध गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को मुंबई में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। संजय को गायन कक्षाओं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।
Mumbai News: संजय चक्रवर्ती को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस ने लाया और शहर की निचली अदालत में पेश किया गया। जय को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश अदालत ने दिया है।
संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के छोटे भाई है
संजय चक्रवर्ती एक अन्य प्रसिद्ध संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती के छोटे भाई हैं। उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कई गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। मामले की शुरुआत तब हुई जब संजय चक्रवर्ती के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर उनकी बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।
कोलकाता पुलिस ने की कार्रवाई और गिरफ्तारी
शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत की जानकारी मिलते ही संजय चक्रवर्ती मुंबई चले गए थे। कोलकाता पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से संजय को उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संजय चक्रवर्ती को एक अन्य गायक के आवास से गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें कोलकाता लाया गया है।
Post a Comment